PM Modi के जन्मदिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM Yogi ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

PM Modi

Share This Article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन (PM Modi 76th birthday) के खास अवसर पर देशभर में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पहुंचकर विशेष अनुष्ठान और दर्शन-पूजन किया। दोनों नेताओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और आरती कर प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

काशी विश्वनाथ धाम में (Kashi Vishwanath Dham) विशेष अनुष्ठान

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद नेताओं ने काशी के विद्वान पुरोहितों और आचार्यों का सम्मान किया। इसके साथ ही धाम की स्वच्छता बनाए रखने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ‘वाराणसी से वडनगर सेवा संकल्प यात्रा’ से जुड़े बाइकर्स से संवाद भी हुआ। आयोजन को यादगार बनाने के लिए 19-19 किलो के चार बड़े लड्डू यानी कुल 76 किलो का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

PM Modi, Kashi vishwanath dham

देश की प्रगति और दीर्घायु की कामना

दर्शन-पूजन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से यही प्रार्थना की गई है कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा स्वस्थ रहें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर मार्गदर्शन करते रहें।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने साथ मिलकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनने के साथ-साथ दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Medical stores CCTV rule: बिना पर्चे के दवाओं की बिक्री पर कसेगा शिकंजा, जानिए सरकार का नया प्लान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This