PM Modi 76th birthday: 12 सालों में बैंकिंग क्रांति से लेकर रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार तक

PM Modi 76th birthday, Narendra Modi

Share This Article

PM Modi 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 76वें जन्मदिन के मौके पर देश उनके 12 वर्षों के नेतृत्व की चर्चा कर रहा है। इस दौरान भारत ने आर्थिक मोर्चे पर कई बड़े मील के पत्थर हासिल किए हैं। आम जनता को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने से लेकर स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और मजबूत जीडीपी ग्रोथ हासिल करने तक, भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है।

जनधन योजना से वित्तीय समावेशन को मिला बल 

PM Modi के पहले कार्यकाल में शुरू की गई जनधन योजना (jan dhan yojana) ने देश के हर वर्ग को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2 सितंबर 2026 तक इस योजना के तहत 59.21 करोड़ बैंकिंग खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें कुल 3.17 लाख करोड़ रुपये की राशि जमा है। इनमें से 32.98 करोड़ खाते महिलाओं के हैं, जबकि 46.03 करोड़ खाते ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए हैं।

देश में बढ़ा स्टार्टअप्स (startups) और अर्थव्यवस्था का दायरा

देश में एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने में भी सरकार की नीतियों का बड़ा योगदान रहा है। डीपीआईआईटी (DPIIT) से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप (startup) की संख्या अगस्त 2026 में बढ़कर 2.47 लाख से अधिक हो चुकी है, जो 2016 में केवल 502 थी। इसके साथ ही, वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की रियल जीडीपी 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर के आकार के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की मजबूती का एक और बड़ा संकेत विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) में आई तेजी है। 4 सितंबर 2026 को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 785.7 अरब डॉलर के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी के साथ भारत अब चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद दुनिया में चौथे स्थान पर आ चुका है। लगातार 10 हफ्तों की बढ़त के दौरान इसमें लगभग 120 अरब डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Anant Nag Dadasaheb Phalke Award: PM Modi ने दी बधाई, जानिए उनके सफर की खास बातें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This