‘Aashirwad ka diya’: PM Modi के जन्मदिन पर बंगाल में जलेंगे दीए, जानिए पूरा प्लान

Aashirwad ka diya, PM Modi, Bengal

Share This Article

Aashirwad ka diya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पश्चिम बंगाल में एक विशेष पहल की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर राज्य भर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाएगी। नेताओं और राज्य की जनता से अपील की गई है कि वे इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए अपने घरों और संस्थानों में दीए जलाएं और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को और मजबूत करें।

25 वर्षों की राष्ट्र-सेवा का अनूठा सफर

गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने तक, नरेंद्र मोदी की जन-सेवा और राष्ट्र-सेवा की 25 साल की यात्रा आगामी 7 अक्टूबर को पूरी होने जा रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभ जन्मदिन है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से लेकर भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा करने तक, मोदी जी की जन-सेवा और राष्ट्र-सेवा की शानदार 25 साल की यात्रा 7 अक्टूबर को पूरी होगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होने जा रहा है।”

राज्य भर में दीए जलाने की अपील

अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से जुड़ने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने भी सभी नागरिकों से शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में दीपक जलाने का आग्रह किया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री के लंबे जीवन की प्रार्थना करें और राज्य के विकास के लिए शुरू की जा रही नई कल्याणकारी पहलों में अपना पूर्ण सहयोग दें।

शांतिपूर्ण माहौल में होंगे उपचुनाव

इस दौरान बंगाल में दो सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनावों का भी जिक्र किया गया। शासन की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की गुंडागर्दी या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का पूरा ध्यान इस बात पर है कि राज्य में चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराए जाएं।

यह भी पढ़ें: Semicon India 2026: PM Modi 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन, 52 देशों की 600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This