Driving Licence बनवाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, लखनऊ में शुरू हुआ पहला निजी ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर

Share This Article

Driving Licence  :  लखनऊ में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। अब अगर आप पक्का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए ट्रांसपोर्टनगर RTO की जगह बंथरा स्थित डीटीटीआई (DTTI) जाना होगा। सोमवार से लखनऊ का पहला निजी ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। अगर आप भी लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है।

कंप्यूटराइज्ड और सेंसर ट्रैक पर होगा टेस्ट

परिवहन विभाग ने अब ड्राइविंग टेस्ट की पुरानी मैनुअल व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया है। बंथरा में बने इस नए सेंटर में सेंसर आधारित और पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड ट्रैक तैयार किया गया है। गाड़ियों की गतिविधियों और ड्राइवर की छोटी-से-छोटी गलतियों को ट्रैक पर लगे अत्याधुनिक सेंसर तुरंत पकड़ लेंगे। इससे टेस्ट के रिजल्ट पूरी तरह निष्पक्ष होंगे और मानवीय गलती या पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

रोजाना 150 से अधिक आवेदकों का होगा टेस्ट

अधिकारियों के अनुसार, बंथरा स्थित इस नए टेस्टिंग सेंटर में शुरुआती दिनों में रोजाना लगभग 150 आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। आगे चलकर इसकी क्षमता को बढ़ाकर 250 से 300 टेस्ट प्रतिदिन करने की योजना है। इस नए सेंटर के शुरू होने से अब ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में सालों पहले बना पुराना टेस्ट ट्रैक पूरी तरह अनुपयोगी हो जाएगा और आवेदकों को नए हाई-टेक ट्रैक पर अपनी ड्राइविंग स्किल साबित करनी होगी।

READ MORE : Meerut News : एनकाउंटर की आशंका से घबराया शूटर, पोस्टर लेकर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This