UP Board High School New Rules: UP बोर्ड ने हाईस्कूल की मूल्यांकन व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव

UP Board High School New Rules

Share This Article

UP Board High School New Rules: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल की मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव किया है। नए सत्र से विज्ञान और गृह विज्ञान में स्कूल स्तर पर होने वाला आंतरिक मूल्यांकन समाप्त कर 30-30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड स्तर पर कराई जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने इसकी जानकारी दी। अब तक इन विषयों में विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन कर ग्रेड दर्ज किया जाता था। नई व्यवस्था में प्रायोगिक परीक्षा के अंक भी अंक पत्र में दर्ज होंगे। इससे विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल प्रदर्शन का स्पष्ट रिकॉर्ड मिलेगा।

बोर्ड के अनुसार, बदलाव का उद्देश्य मूल्यांकन में एकरूपता और पारदर्शिता लाना है। अन्य विषयों के आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।

यह भी पढ़ें: Varanasi EVM Workshop: चुनाव तैयारियों को रफ्तार, वाराणसी में 21 जिलों के अफसरों को मिली EVM की FLC ट्रेनिंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This