Ajwain Benefits : रोजमर्रा की रसोई का मसाला कैसे रखता है पाचन तंत्र दुरुस्त? जानें फायदे

Share This Article

Ajwain Benefits : भारतीय रसोई में अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है। यह सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए भी एक तरह का वरदान है। आयुर्वेद में अजवाइन के बीजों को कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। कहा भी जाता है कि अकेली अजवाइन सैकड़ों तरह के अन्न को हजम करने की ताकत रखती है। आइए जानते हैं कि यह छोटी सी अजवाइन हमारे शरीर को किस तरह फायदा पहुंचाती है।

सीने की जलन से राहत

जब भी हम ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खा लेते हैं, तो कई बार एसिडिटी और सीने में जलन की शिकायत होने लगती है। ऐसे समय में अजवाइन बहुत ही काम आती है। इसके लिए आप 1 ग्राम अजवाइन के साथ बादाम की 1 गिरी मिलाकर खूब चबा-चबाकर खाएं। इससे सीने की जलन और एसिडिटी में बहुत जल्दी आराम मिलता है। अगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां बनी रहती हैं, तो अजवाइन का यह चूर्ण आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकता है। 1 हिस्सा अजवाइन लें, उसमें आधा हिस्सा काली मिर्च और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण को सुबह-शाम 1 से 2 ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट संबंधी पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे ठीक होने लगती हैं।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए अजवाइन का चूर्ण एक बेहतरीन उपाय है। इसे बनाने के लिए 80 ग्राम अजवाइन, 40 ग्राम सेंधा नमक, 40 ग्राम काली मिर्च, 40 ग्राम काला नमक और 500 मिग्रा यवक्षार लें। इन सभी को 10 मिली कच्चे पपीते के दूध में महीन पीस लें। इसके बाद इसे कांच के बर्तन में भरकर 1 लीटर नींबू का रस मिलाएं और धूप में सूखने के लिए रख दें। जब यह 1 महीने में पूरी तरह सूख जाए, तो रोज 2 से 4 ग्राम चूर्ण पानी के साथ लें। बाहर का खाना खाने के बाद पेट में गुड़गुड़ाहट और खट्टी डकारें आना आम बात है। इस समस्या से निजात पाने के लिए 250 ग्राम अजवाइन को 1 लीटर गौमूत्र में भिगोकर 7 दिनों तक छाया में सुखा लें। इसके बाद रोजाना 1 से 2 ग्राम की मात्रा में इसका सेवन करने से खट्टी डकारें, पेट दर्द और गुड़गुड़ाहट पूरी तरह बंद हो जाती है।

पेट दर्द और मरोड़ में आराम

पेट दर्द की समस्या में अजवाइन, सेंधा नमक, हरड़ और सोंठ को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। इसे 1 से 2 ग्राम गुनगुने पानी के साथ लेने से तुरंत आराम मिलता है। इसके अलावा, पेट फूलने या मरोड़ की स्थिति में 10 ग्राम अजवाइन, 6 ग्राम छोटी हरड़, 3 ग्राम घी में भुनी हींग और 3 ग्राम सेंधा नमक का चूर्ण बनाकर 2 ग्राम की मात्रा में दिन में तीन बार गुनगुने पानी से लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

READ MORE : Kanpur Crime : कानपुर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This