Hapur chemical factory fire: हापुड़ (Hapur) जिले के धौलाना (Dhaulana) थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी फेस-1 (UPSIDC Phase 1 Industrial Area) की त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री (Triveni Chemical Factory) में मंगलवार को अचानक भीषण आग (Chemical Factory Fire) लग गई। रासायनिक पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटें व काले धुएं का गुबार (Black Smoke) दिखाई देने लगा।
इस दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रमों में एक के बाद एक तेज धमाके (Chemical Drum Explosions) होने लगे, जिससे आसपास के औद्योगिक इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही हापुड़ के साथ-साथ गाजियाबाद और नोएडा से दमकल की करीब 12 गाड़ियां (Fire Tenders) मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री परिसर के अंदर कोई मजदूर या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा आग लगने के कारणों (Cause of Fire) की गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Indirapuram encounter: गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार | Crime News







