Kanpur-Unnao के बीच पुराने गंगा पुल की होगी मरम्मत, NHAI ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

Share This Article

Kanpur-Unnao को जोड़ने वाले बेहद महत्वपूर्ण जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पुल के जीर्णोद्धार के लिए 12 सितंबर से अगले तीन महीनों तक भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया है।

लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यह पुराना गंगा पुल 1971 से 1975 के बीच बना था। लगभग 700 मीटर लंबे इस पुल की कई बेयरिंग टूट चुकी हैं और सड़कों पर गड्ढे होने के साथ ही सरिया बाहर दिखने लगी थी। एनएचएआई ने पुल की रीहेब्लिटेशन और ओवरहालिंग का काम महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कंपनी को सौंपा है, जिसकी कुल लागत 5.60 करोड़ रुपये तय की गई है। इस मरम्मत कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर रखी गई है।

जाजमऊ गंगा पुल मरम्मत

12 सितंबर की दोपहर 12 बजे से अगले तीन महीनों तक पुल पर भारी वाहनों (जैसे ट्रक, ट्रेलर और डंपर) का प्रवेश बंद रहेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि लखनऊ और उन्नाव की तरफ से आने वाले हल्के वाहन (जैसे कार, बाइक और छोटे व्यावसायिक वाहन) पहले की तरह ही पुल से होकर कानपुर आ-जा सकेंगे।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना से मुलाकात कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि भारी वाहनों को रोककर पुल की टूटी बेयरिंग बदलने और कंक्रीट बेस को मजबूत करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

एनएचएआई का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

तीन महीने तक चलने वाले इस काम के दौरान कानपुर, उन्नाव, लखनऊ और आसपास के जिलों में भीषण ट्रैफिक जाम न लगे, इसके लिए एनएचएआई ने एक विस्तृत डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत भारी वाहनों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, एनएच-30, एनएच-31, एनएच-34 और एनएच-335 जैसे वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

READ MORE : Hanuman Ansh : ‘हनुमान अंश’ की टीम ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म के खास अंश दिखाए

अलग-अलग शहरों की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट प्लान कुछ इस प्रकार है:

  • कानपुर की ओर आने वाले वाहन: उन्नाव से कानपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन एनएच-31 से होकर बिहार (उन्नाव) पहुंचेंगे और वहां से एनएच-19 स्थित बक्सर मोड़ से होते हुए कानपुर शहर में प्रवेश करेंगे।

  • औरैया और इटावा जाने वाला यातायात: उन्नाव की ओर से औरैया व इटावा जाने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एनएच-31 से बिहार और बक्सर मोड़ होते हुए भी औरैया-इटावा निकला जा सकता है।

  • बांदा और महोबा जाने वाला रूट: उन्नाव से बांदा या महोबा जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-31 का प्रयोग कर लालगंज और फतेहपुर के रास्ते अपनी मंजिल तक जाना होगा।

  • झांसी, उरई और हमीरपुर जाने वाले वाहन: उन्नाव से झांसी, उरई और हमीरपुर की तरफ जाने वाले वाहन एनएच-31 से बिहार, बक्सर मोड़ और एनएच-19 (चौडगरा) का प्रयोग करते हुए स्टेट हाईवे-46 से घाटमपुर (एनएच-34) निकलेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This