Barabanki जिले में नवाबगंज और रामसनेहीघाट को दो नए निबंधन कार्यालयों की सौगात मिली है। स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने दोनों कार्यालयों का फीता काटकर उद्घाटन किया।
नए कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रवासियों को जमीन-जायदाद और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से लोगों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा। मंत्री ने अधिकारियों को आम जनता को बेहतर, सुगम और पारदर्शी सेवाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाराबंकी की चारों तहसीलों में नए निबंधन कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
भवन में सोलर ऊर्जा सिस्टम,रेन वाटर हार्वेस्टिंग,कंप्यूटर रूम,अभिलेखागार,उपनिबंधक रूम,स्टाफ रूम जैसी सुविधाएं हैं। यहां 40 लोगों के बैठने की क्षमता वाला वेटिंग रूम,कैंटीन,पीने का पानी,टॉयलेट और पर्याप्त पार्किंग की भी व्यवस्था है। इससे रजिस्ट्रेशन के काम के लिए आने वाले लोगों को बैठने, पानी और दूसरी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।







