Mathura: वृंदावन में ‘श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर’ का आगाज, कैनवास पर जीवंत हो रहीं ब्रज की दिव्य लीलाएं

Mathura, श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर

Share This Article

Mathura के वृंदावन में श्रीकृष्णोत्सव-2026 के अंतिम आयोजन के तहत सोमवार से तीन दिवसीय ‘श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर’ का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से गीता शोध संस्थान में दीप प्रज्वलन के साथ शिविर शुरू किया गया।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 20 ख्याति प्राप्त चित्रकार भगवान श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण के प्रेम और ब्रज की विविध लीलाओं को अपनी विशिष्ट कला शैलियों में कैनवास पर उकेर रहे हैं। इनमें 16 महिला और चार पुरुष कलाकार शामिल हैं। चित्रकारों को कैनवास, रंगों की किट और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकार शांति देवी शिविर का प्रमुख आकर्षण हैं।

वहीं राष्ट्रपति भवन में चित्र प्रदर्शनी लगा चुकीं कंचन प्रकाश भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार, विभिन्न कला परंपराओं के कलाकारों के एक मंच पर आने से भारतीय कला की विविधता और ब्रज की सांस्कृतिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Rajnath Singh Sri Lanka Visit: 3 दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, Colombo में हुआ भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें: India की पहली स्वदेशी Bullet Train: अगले साल May-June में शुरू होगा ट्रायल, रेल मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This