Varanasi Ganga News: वाराणसी के लोगों के लिए राहत! घटने लगा गंगा का जलस्तर, लेकिन चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही नदी। DD News Uttar Pradesh

Varanasi Ganga News, गंगा

Share This Article

Varanasi Ganga News: वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। जिससे पिछले कई दिनों से बाढ़ की चिंता झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि गंगा अभी भी चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही है और प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक राजघाट पर गंगा का जलस्तर 70.66 मीटर दर्ज किया गया है। जबकि चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से करीब 60 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

आधी रात के बाद जलस्तर में गिरावट शुरू हुई है, लेकिन फिलहाल यह गिरावट मामूली है। बाढ़ के हालात को देखते हुए NDRF की टीमें घाटों पर लगातार गश्त कर रही हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में नौका संचालन पूरी तरह बंद है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर: कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें: National Teachers Award: Teachers’ Day पर PM Modi ने शिक्षकों संग की खास बातचीत, जानें क्या-क्या बातें हुईं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This