ISRO ने GSLV-F17 से रचा नया इतिहास, EOS-05 मिशन सफल | जानें सैटेलाइट की खासियत

ISRO, GSLV-F17

Share This Article

ISRO के एक और कामयाब मिशन पर अपनी मुहर लगा दी है। दरअसल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 2 बजकर 55 मिनट पर EOS-05 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया गया, जिसे उसकी निर्धारित geo synchronous कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है।

EOS-05 एक आधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है, जिसे GSLV-F17 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है तेजी से बदलते इलाकों की बार-बार तस्वीरें लेने की क्षमता। इससे तूफान की दिशा, बाढ़ का बढ़ता पानी, जंगल की आग, बादलों की स्थिति और फसलों की निगरानी में मदद मिलेगी। इसके अलावा खेती, जल संसाधन, जंगल और पर्यावरण में होने वाले बदलावों पर भी लगातार नजर रखी जा सकेगी।

करीब 2,367 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट लगभग 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भारत और आसपास के बड़े क्षेत्र की तस्वीरें लेगा। ऐसे में सीमावर्ती और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों की निगरानी में भी EOS-05 की अहम भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें: Domingarh–Swaminarayan छपिया रेलखंड पर KAVACH प्रणाली शुरू, सुरक्षित ट्रेन संचालन में मददगार

यह भी पढ़ें: Barabanki में swine flu की दस्तक, मिले 5 नए मरीज; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग। DD News Uttar Pradesh

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This