Womens Asia Cup : महिला क्रिकेट फैंस के लिए दुबई से एक बेहद शानदार और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। ‘विमेंस एशिया कप 2026′ के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग (चीन) को 137 रनों से करारी शिकस्त दी है।
इस धमाकेदार जीत के साथ ही ‘विमेन इन ब्लू’ ने अपने ग्रुप में टॉप करते हुए आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर शानदार +5.775 नेट रन रेट हासिल कर लिया है। अब टीम इंडिया का अगला और आखिरी ग्रुप मुकाबला 5 सितंबर को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। आइए जानते हैं इस एकतरफा मैच का पूरा हाल।
विमेंस एशिया कप 2026 भारत जीत
दुबाई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस विशाल स्कोर की मुख्य सूत्रधार रहीं सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, जिन्होंने हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली।
विमेंस एशिया कप 2026 भारत जीत की इस गाथा में मंधाना ने सिर्फ 64 गेंदों में 14 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 124 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक था। उन्होंने शेफाली वर्मा (17) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए महज 48 गेंदों में 74 रन जोड़े। इसके बाद प्रतिका रावल, ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ छोटी लेकिन तेज साझेदारियां करके भारत को 193 के स्कोर तक पहुंचाया।
हांगकांग की पारी 56 रनों पर सिमटी
194 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 2 रन के स्कोर पर उनका पहला विकेट गिर गया। 5 ओवर के अंत तक टीम केवल 8 रन ही बना सकी थी।
यास्मिन दसवानी (11) और नताशा माइल्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन जैसे ही यास्मिन आउट हुईं, हांगकांग के बल्लेबाजी क्रम में विकेटों का पतझड़ लग गया। पूरी टीम 16.2 ओवरों में महज 56 रनों पर ही ढेर हो गई। हांगकांग की सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा (Double Digit) छू सकीं।
दीप्ति शर्मा की कातिलाना गेंदबाजी
भारत की तरफ से सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। अनुभवी ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दीप्ति के अलावा नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने भी 2-2 विकेट हासिल किए। भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे हांगकांग की कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सकी।
READ MORE : वृंदावन को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने किया ‘कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग’ का लोकार्पण







