Lucknow में H1N1 के 4 नए मरीज | CMO ने दी सलाह, कहा- खुद से दवा लेने से बचे | DD News Uttar Pradesh

Lucknow, H1N1

Share This Article

लखनऊ में Influenza A H1N1 के चार नए मरीज सामने आए हैं। इसी को लेकर Lucknow के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन बी सिंह ने डीडी न्यूज़ से खास बातचीत में लोगों से अपील की है कि लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से सलाह लें तभी दवा ले।

प्रदेश में सिर्फ चार दिन में स्वाइन फ्लू के 134 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 685 तक पहुंच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ज्यादातर मरीज सामान्य उपचार से ही ठीक हो रहे हैं और अभी तक किसी मरीज को स्वाइन फ्लू की वजह से ICU में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। लेकिन चिंता इस बात को लेकर बढ़ी है कि अलग-अलग जिलों में 2-3 मरीजों की मौत की बात सामने आई है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी इन मौतों को swine flu से हुई मौत नहीं माना है। क्योंकि सभी मरीज दूसरी गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे। अब इन मौतों का मेडिकल ऑडिट कराया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों को फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में बेड आरक्षित करने और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है।

राजधानी लखनऊ से लेकर कई अन्य जिलों तक पहुंच बन चुके H1N1 स्वाइन फ्लू के मामले में इजाफा देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी निगरानी और जांच प्रक्रिया और तेज कर दी है। सीएम योगी ने भी तमाम जरूरी निर्देश दिये हैं।

सीएम योगी के निर्देश ?

– सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि  स्वाइन फ्लू की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।
-हर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा हो।
-अस्पताल किसी भी संभावित बढ़ोतरी से निपटने के लिए तैयार रहें।
-लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए।
-जरूरत पड़ने पर समय से जांच और इलाज कराया जाए।

योगी सरकार का एक्शन प्लान, H1N1 पर फुल अलर्ट

-हर जिले में H1N1 के मामलों की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है
-अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखे जा रहे हैं
-अस्पतालों में जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा जा रहा है
-H1N1 की जांच के लिए पर्याप्त टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई जा रही हैं
-मरीजों की संख्या बढ़ने पर डॉक्टर और बेड की व्यवस्था की जा रही है

यानी योगी सरकार की कोशिश साफ है। मामले बढ़ें उससे पहले ही निगरानी। जांच और इलाज की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। सीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

अगर इस H1N1 के लक्षणों के बारे में बात करें तो सबसे आम लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, बदन दर्द, ठंड लगना और तेज थकान शामिल हैं, कुछ मरीजों में उल्टी या दस्त जैसी शिकायत भी हो सकती है।

वैसे तो H1N1 किसी को भी हो सकता है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों में इसके गंभीर होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे लोगों में लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।

स्वाइन फ्लू से बचाव के तरीके की बात करें तो खांसते या छींकते वक्त नाक और मुंह को ढकें, हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं, भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें और अगर आप बीमार हैं तो घर पर रहें और दूसरों से दूरी बनाए रखें। सबसे जरूरी बात, बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवा खुद से न लें।

यह भी पढ़ें: Kannauj News: कन्नौज में भारी बारिश से जलभराव! मंत्री Asim Arun का निरीक्षण, जल निकासी के निर्देश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This