Bareilly के भोजीपुरा में पुलिस ने सरकारी योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक लोन दिलाने और करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.50 लाख रुपये नकद, 75 ATM card, 28 चेकबुक, सात बैंक पासबुक, मोबाइल, सिम और बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आधार कार्ड में फर्जी तरीके से बदलाव कर बैंक खाते खुलवाते थे। खातों में वेतन के नाम पर रकम भेजकर लाभार्थियों को सरकारी कर्मचारी दिखाया जाता था। इसके बाद अच्छी सिबिल के आधार पर 15 से 20 लाख रुपये तक का लोन स्वीकृत कराया जाता था। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। एसपी उत्तरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम नयन गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता और ऋषभ कुमार सक्सेना के रूप में हुई है। गिरोह का एक सदस्य आमिर खान भाग निकला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP Weather : यूपी में फिर बदला मौसम! 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 53 जिलों में बिजली गिरने का खतरा







