Onion Price in UP : यूपी में प्याज के बढ़ते दाम से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने प्याज की सस्ती बिक्री शुरू कर दी है। अब लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी समेत कई शहरों में लोगों को 35 रुपये किलो प्याज मिल रहा है। खास बात यह है कि सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल प्याज के निर्यात पर कोई रोक नहीं लगेगी।
यूपी में प्याज के दाम पर सरकार का बड़ा एक्शन
यूपी में प्याज के दाम को काबू में रखने के लिए सरकार ने सस्ती दर पर प्याज की बिक्री बढ़ा दी है। सरकार के मुताबिक देश में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए निर्यात जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार से 11 ट्रकों और मिनी ट्रकों के जरिए अलग-अलग इलाकों में प्याज बेचना शुरू किया गया है। इसका मकसद आम लोगों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर प्याज उपलब्ध कराना है।
35 रुपये किलो प्याज कहां मिलेगा?
35 रुपये किलो प्याज की बिक्री यूपी के कई शहरों में की जा रही है। लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी में 50 से ज्यादा स्थानों पर सस्ता प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है।
लखनऊ में विज्ञान पुरी, महानगर एक्सटेंशन, कपूरथला, इंदिरा नगर, गोमती नगर, विकास नगर, कुर्सी रोड, अलीगंज, जानकीपुरम, चौक, चारबाग, राजाजीपुरम और आलमनगर समेत कई जगहों पर बिक्री की जा रही है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की फिलहाल जरूरत नहीं है। देश में पर्याप्त स्टॉक होने के कारण प्याज का निर्यात पहले की तरह जारी रहेगा। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे के मुताबिक सरकार की सस्ती बिक्री का असर प्याज की कीमतों पर दिखने लगा है और देश में इसके दाम कम हुए हैं।
दिल्ली-NCR में भी सस्ता प्याज
यूपी के साथ दिल्ली-NCR में भी सस्ती प्याज की बिक्री बढ़ाई गई है। 11 ट्रक और मिनी ट्रक अलग-अलग इलाकों में जाकर प्याज बेच रहे हैं। 40 से ज्यादा नए स्थानों पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री शुरू की गई है। सरकार के इस कदम से प्याज खरीदने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में सस्ती बिक्री का नेटवर्क और बढ़ता है तो बाजार में प्याज की कीमतों पर और दबाव कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें: PM SVANidhi से बदली बबीता शर्मा की जिंदगी | ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार, अब आत्मनिर्भर बनीं







