बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले (Hamirpur) में कजली महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 166 वर्ष पुराने ऐतिहासिक कजली दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच आजमाए।
इस बार दंगल में पड़ोसी जनपदों के साथ हरियाणा से आए पहलवानों ने भी कुश्ती के शानदार मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और मेले का आनंद लिया।
मान्यता है कि चंदेल वंश की महारानी मल्हना और राजकुमारी चंद्रावली ने अपनी सहेलियों के साथ पृथ्वीराज चौहान से युद्ध कर विजय प्राप्त की थी। इसी ऐतिहासिक परंपरा की स्मृति में यहां कजली महोत्सव मनाया जाता है।