Nepal floods update: विदेश मंत्रालय ने जारी किए 24×7 हेल्पलाइन नंबर, फंसे भारतीय कर सकते हैं संपर्क

Nepal floods update, MEA

Share This Article

Nepal floods update: नेपाल में आई भीषण बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने तत्काल राहत और सहायता के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे संचालित होगा और प्रभावित लोगों तथा उनके परिजनों को जरूरी सहायता मुहैया कराएगा। 

विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम और संपर्क विवरण 

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिक या उनके परिवार वाले आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • टेलीफोन: +91 11 2308 8718, +91 11 2308 8719

  • व्हाट्सऐप: +91 9968291988

  • ईमेल: situationroom@mea.gov.in

काठमांडू में भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर

इसके अलावा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं, जिन पर व्हाट्सऐप के जरिए भी मैसेज या कॉल किया जा सकता है:

  • +977 985 131 6807, +977 970 910 7500, +977 981 032 6117

नेपाली अधिकारियों के आपातकालीन संपर्क

नेपाल सरकार और स्थानीय प्रशासन ने भी ग्राउंड लेवल पर सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए हैं। इसमें टूरिस्ट पुलिस (+977 9851289445), नेपाल सेना (+977 9851072914) और NDRRMA (+977 9851320269) शामिल हैं। इसके साथ ही रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और चितवन जिलों के पुलिस व चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर के नंबर भी जारी किए गए हैं।

– रसुवा: पुलिस +977 9851254960 | असिस्टेंट चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर +977 9851164422 
– नुवाकोट: पुलिस +977 9851282380 | असिस्टेंट चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर +977 9851248777
– धाडिंग: पुलिस +977 9851229860 | चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर +977 9851247777 
– चितवन: पुलिस +977 9855013999 | असिस्टेंट चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर +977 9855088891

विदेश मंत्रालय ने सभी प्रभावित नागरिकों और उनके परिवारों से आग्रह किया है कि वे जरूरत पड़ने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। स्थिति की निगरानी लगातार की जा रही है और आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Nepal floods: भीषण बाढ़ से टिमुरे से 21 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, MEA ने जारी की नामों की सूची

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This