Nepal Floods: नेपाल में भीषण बाढ़, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में

Nepal Floods, Nepal

Share This Article

Nepal Floods: नेपाल में आई अचानक बाढ़ और आपदा के कारण स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड (NTB) की ओर से जारी ताजा जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों से कुल 644 पर्यटक लापता हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या भारत के नागरिकों की है। शुरुआती रिपोर्ट में 291 पर्यटकों के संपर्क में न होने की बात कही गई थी, लेकिन अपडेट की गई सूची में नेपाल समेत 33 देशों के नागरिकों के गायब होने की पुष्टि हुई है।

चार जिलों में नदियों का तांडव और तबाही

Nepal के रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और गोरखा जिलों से होकर गुजरने वाली भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आए उफान ने भारी तबाही मचाई है। नदी किनारे बसे इलाकों में रास्तों के बह जाने और खराब मौसम के कारण संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पर्यटन बोर्ड, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ट्रैकिंग और ट्रैवल कंपनियों के जरिए लापता लोगों की सही स्थिति का पता लगाने में लगातार जुटी हुई हैं।

लापता सूची में भारतीय सैलानी सबसे आगे

सोशल मीडिया पर जारी सूची के मुताबिक, लापता 644 लोगों में 178 भारतीय सैलानी हैं। इसके बाद Nepal के अपने 127 नागरिक, अमेरिका के 65 और यूक्रेन के 53 पर्यटक शामिल हैं। परिजनों के लिए यह समय बेहद मुश्किल भरा है क्योंकि खराब मौसम की वजह से टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

तमाम चुनौतियों के बावजूद इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी है। नेपाली सेना और स्थानीय रेस्क्यू टीमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं। गुरुवार सुबह सेना ने रसुवा के टिमुरे इलाके से 116 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें 21 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि बाकी फंसे लोगों तक पहुंचने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Nepal Floods Alert: नेपाल की भीषण बाढ़ से UP-Bihar सीमा पर हड़कंप, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, 20 NDRF टीमें तैनात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This