Australia Under-19 series: भारत की अंडर-19 टीम में Sehwag और Dravid के बेटों की एंट्री

Australia Under-19 series

Share This Article

Australia Under-19 series: भारतीय जूनियर पुरुष चयन समिति ने Australia Under-19 के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय और दो बहुदिवसीय (रेड बॉल) मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीमों की घोषणा कर दी है। इस घरेलू दौरे की शुरुआत 50 ओवर के मुकाबलों से होगी, जो राजकोट में 18, 21 और 23 सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में पहला बहुदिवसीय मैच होगा और दूसरा मैच 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ‘बी’ ग्राउंड पर खेला जाएगा। 

आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को मिली 50 ओवर टीम में जगह 

इस टीम चयन की सबसे खास बात यह है कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज  Virender Sehwag के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aryavir Sehwag) और पूर्व कप्तान व मुख्य कोच Rahul Dravid के बेटे Anvay Dravid दोनों को भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, लेग स्पिन ऑलराउंडर आर्यवीर और विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय केवल 15 सदस्यीय वनडे टीम का हिस्सा हैं, उन्हें बहुदिवसीय (रेड बॉल) मैचों की टीम में शामिल नहीं किया गया है। 

आर्यवीर सहवाग पहली बार राष्ट्रीय अंडर-19 टीम में चुने गए हैं और फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस का हिस्सा हैं। वहीं अन्वय द्रविड़ ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय युवा टीम की तरफ से दो वनडे मैचों में 101 रन बनाए थे। 

कप्तान और उप-कप्तान का चयन

वनडे सीरीज के लिए उत्तराखंड के बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि मध्य प्रदेश के यशबर्धन चौहान उप-कप्तान होंगे। इसके विपरीत, बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए भूमिकाएं बदल जाएंगी—यशबर्धन चौहान कप्तानी संभालेंगे और लक्ष्य रायचंदानी उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे।

दोनों प्रारूपों के लिए चुनी गई पूरी टीमें

एक दिवसीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल को शामिल किया गया है।

वहीं बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए टीम में यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव को मौका मिला है।

यह भी पढ़ें: Kanpur plane crash: खेतों में गिरा ट्रेनिंग विमान, 2 पायलटों की दर्दनाक मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This