अहिल्याबाई मातृशक्ति निशुल्क बस यात्रा योजना (Ahilyabai Matrishakti Yatra scheme) का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Lucknow में किया। इसी क्रम में Prayagraj के जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे लखनऊ के कार्यक्रम से सीधे जोड़ा गया।
कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मौजूद रहे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को विशेष तोहफा दिया गया है। 27 से 29 अगस्त तक सभी उम्र की महिलाएं एक सहयोगी के साथ मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाकर प्रदेश में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार का आभार जताया।
यह भी पढ़ें: Mathura में 1200 KG संदिग्ध पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर कराया नष्ट | Food Safety







