Raksha bandhan पर बहनों को CM Yogi का बड़ा तोहफा: 60+ महिलाओं को भी मुफ्त बस सफर, Ayodhya में खुशी की लहर

Raksha bandhan, Ayodhya

Share This Article

Ayodhya के सर्किट हाउस में परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।

मुख्यमंत्री के फैसलों को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने Raksha bandhan पर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

वहीं, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू किए जाने की भी सराहना की गई। महिलाओं ने कहा कि इस सुविधा से बहनों और बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और उनका आवागमन आसान होगा।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Donation: Ayodhya राम मंदिर कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं के लिए महिला ने दिया ₹4 करोड़ का चेक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This