Ram Mandir Donation: रामलला के प्रति आस्था पूरी दुनिया में दिखती है, हर महीने लाखों श्रद्धालु आते हैं और राम मंदिर में दान देते हैं। लेकिन Ram mandir के कर्मचारियों के लिए कोई दान दे तो हैरानी होती है और दान भी हजारों ..लाखों का नहीं बल्कि करोड़ों का।
चेन्नई से अयोध्या पहुंची महिला श्रद्धालु एस नाग लक्ष्मी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के लिए 10 हजार रुपये का दान दिया, जबकि मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी के उद्देश्य से चार करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया।
महिला श्रद्धालु ने अपनी ओर से दी गई 4 करोड़ रुपये की राशि के संबंध में स्पष्ट मंशा भी जताई है। उनका कहना है कि इस धनराशि का इस्तेमाल राम मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ाने और उनके वेतन में वृद्धि के लिए किया जाए। हालांकि चार करोड़ रुपए का ये चेक अभी बैंक से कैश नहीं हुआ है। ऐसे में चार करोड़ रुपये के इस चेक की वास्तविक स्थिति और भुगतान तभी स्पष्ट होगा, जब बैंक की क्लियरिंग प्रक्रिया पूरी होगी।
यह भी पढ़ें: UP Viral Fever Alert: Swine flu और Viral Fever पर UP में हाई अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सख्त निर्देश







