प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई राष्ट्रीय टीम (national team) की घोषणा पर खुशी जताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी की इस नई टीम में सांगठनिक अनुभव, ऊर्जा और जमीनी स्तर से जुड़ाव का एक बेहतरीन संतुलन दिखता है।
अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन
भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin के नेतृत्व में बनाई गई इस टीम में कई प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं। टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें राम माधव, डी. पुरंदेश्वरी और तीरथ सिंह रावत शामिल हैं। वहीं, बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है।
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी जुड़ाव भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरे समर्पित भाव से…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 17, 2026
महासचिव और सचिव पदों पर नए चेहरे
आठ राष्ट्रीय महासचिवों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बिप्लब कुमार देब को शामिल किया गया है, जबकि विनोद तावड़े और सुनील बंसल ने इस पद पर अपनी जगह बनाए रखी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, 16 राष्ट्रीय सचिवों की टीम में के. सुरेंद्रन, संदीप पाठक और मनोज तिग्गा जैसे नए चेहरों को भी अवसर मिला है।
PM Modi ने विश्वास जताया कि यह नई टीम जनसेवा और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे समर्पण से काम करेगी।
यह भी पढ़ें: BJP की नई टीम में महिला और अल्पसंख्यक चेहरे: संगठन में दिखा विविधता का संतुलन







