Gonda में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को मजबूत करने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक SHERP सर्व-भूभागीय वाहन जिला प्रशासन को सौंपा गया। सरयू नदी में वाहन का सफल डेमो भी किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान नदी के दूसरी तरफ फंसे एक युवक को SDRF टीम ने SHERP वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। डीएम ने बताया कि वाहन सड़क और गहरे पानी, दोनों जगह आसानी से चल सकता है।
विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कहा कि यह बाढ़ प्रभावित लोगों के रेस्क्यू और राहत सामग्री पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।


यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah बोले – ‘विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार, भाग कौन रहा है जनता तय करे’







