World Lion Day 2026 पर मुख्यमंत्रियों का संदेश: CM Yogi बोले- शेरों का संरक्षण पूरे पर्यावरण के लिए जरूरी

World Lion Day 2026, DD News Uttar Pradesh, DD News UP

Share This Article

हर साल 10 अगस्त को ‘विश्व शेर दिवस’ (World Lion Day 2026) के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर सोमवार को देशभर में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया गया। शेरों की घटती आबादी और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश साझा किए और लोगों से संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

CM Yogi ने बताया जैव विविधता का महत्व

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि शेर केवल एक वन्यजीव प्रजाति नहीं है, बल्कि यह हमारी शक्ति, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शेरों का संरक्षण करना केवल एक जीव को बचाना नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध जैव विविधता और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की एक व्यापक सोच है।

CM Yogi ने यह भी रेखांकित किया कि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रकृति के इस प्रहरी की सुरक्षा का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और समृद्ध धरती विरासत में मिल सके।

जनभागीदारी और संवेदनशीलता बढ़ाने की अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस मौके पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शेर भारत की समृद्ध वन्यजीव विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आने का आह्वान किया, ताकि एक ऐसा वातावरण तैयार किया जा सके जहां प्रकृति और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना समय की मांग है। उन्होंने जंगलों और प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

प्राकृतिक धरोहर को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी विश्व शेर दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शेर हमारी प्राकृतिक धरोहर का मजबूत आधार हैं। हमें इनके संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ानी होगी, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण मिल सके।

विश्व शेर दिवस का मकसद शेरों की घटती संख्या के प्रति लोगों को जागरूक करना और उनके संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देना है। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा जारी संदेशों से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में जन-जागरूकता बढ़ाने की कोशिश साफ झलकती है।

यह भी पढ़ें: Agra में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया खुलासा, दो युवतियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार | DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This