Agra के ताजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर (fake call center) का खुलासा करते हुए दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर के बेरोजगार युवाओं से ठगी करता था।
गिरोह ने अब तक 2,500 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाकर करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर रजिस्ट्रेशन, पद और ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर रकम वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बैंक पासबुक, 28 एटीएम कार्ड, 8 सिम कार्ड और लेन-देन से जुड़े रजिस्टर बरामद किए हैं।
डीसीपी, पश्चिम आगरा आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपित एक कंपनी (जो लीगली है भी नही) के नाम से लोगों को फ़ोन कर के ठगा जा रहा रहा था, जब लोग मान जाते थे तब बेरोजगार युवकों को नौकरी का आश्वासन देकर अपने जाल में फंसाते थे। कमीशन के नाम पर 8,800 रुपये लिए जाते थे। ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर भी अतिरिक्त 10,000 रूपये लिए जाते थे।
यह भी पढ़ें: Bulandshahr में गोमूत्र खरीद की नई पहल: जानिए कैसे बदल रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था
यह भी पढ़ें: Allahabad high court की सख्ती: फर्जी डिग्री से वकालत करने वाले 35 वकीलों पर FIR दर्ज







