बॉलीवुड के ही-मैन Dharmendra का निधन, 89 वर्ष की उम्र में फिल्म जगत में शोक

Dharmendra

Share This Article

हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता Dharmendra अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई थी और उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर हो रहा था। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में नियमित जांच और इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उनकी हालत में मामूली सुधार देखा गया और उन्हें घर ले जाया गया, ताकि परिवार के बीच उनका इलाज हो सके। घर पर उनकी देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, लेकिन स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आती रही। धर्मेंद्र को केवल सांस लेने में कठिनाई ही नहीं थी, बल्कि उम्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी थीं। घर और अस्पताल दोनों जगह उनका लगातार इलाज और निगरानी जारी रही। उनके परिवार के सदस्य हर समय उनकी देखभाल में जुटे रहे। एम्बुलेंस और डॉक्टरों की व्यवस्था भी की गई थी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की जानकारी उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग लगातार लेते रहे। सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसी कई हस्तियों ने अस्पताल और घर जाकर उनसे हालचाल लिया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें : अम्बेडकरनगर में नारायण फ़ाउंडेशन ने प्रिया राजभर की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर लगभग छह दशकों तक फैला रहा। उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था। उन्होंने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘पूजा के फूल’, ‘हकीकत’, ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘खामोशी’, ‘प्यार ही प्यार’, ‘तुम हसीन मैं जवां’, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’ और ‘शोले’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

धर्मेंद्र ने अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। उन्हें कई पुरस्कार मिले, जिनमें 2012 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते और आलोचकों व दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की। उनके अभिनय और योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित कलाकारों में गिना जाता है।

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने धर्मेंद्र को एक आइकॉनिक पर्सनेलटी बताया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा का एक पूरा दौर खत्म हो गया है। वे सिर्फ एक सितारे नहीं थे, बल्कि ऐसे शानदार अभिनेता थे जिन्होंने हर किरदार में जान डाल दी। अलग-अलग तरह की भूमिकाएं जिस तरह उन्होंने निभाई, उससे करोड़ों लोगों का दिल जुड़ गया। धर्मेंद्र जी की सादगी, विनम्रता और उनकी अपनापन भरी मुस्कान सबको बेहद पसंद थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This