Kanwar Seva Shivir Hapur: Hapur में कावड़ियों का सैलाब के लिए जगह-जगह भंडारे और कांवड़ सेवा शिविर लगाए जा रहें हैं। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था की गयी है। बम भोले के भक्तो के जयकारों से सड़के गुंजायमान हैं। हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया।
मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि Hapur में भगवान शिव के भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हापुड़ में भी कांवड़ यात्रियों के सम्मान और स्वागत की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी हैं तब से कावड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई हैं और सनातनियों के मनोबल में भी वृद्धि हुई हैं। हमने वह दौर भी देखा जब सपा की अखिलेश यादव की सरकार में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होती थी। कैंप लगाने की अनुमति नहीं होती थी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा।
प्रयागराज में कांग्रेस के छात्र कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है और सांसदों को सदन में अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलता है। इसके बावजूद राहुल गांधी और आईएनडीआई गठबंधन के लोग सदन में व्यवधान पैदा करते हैं।
यह भी पढ़ें: UPI लेनदेन पर शुल्क की खबरों का सच, PCI ने जारी किया स्पष्टीकरण







