उत्तर प्रदेश की बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एकलौते विधायक Uma Shankar Singh का बुधवार, 5 अगस्त को निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
उनका इलाज लखनऊ स्थित आवास पर चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
लखनऊ स्थित उनके आवास पर पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने इकलौते विधायक को अंतिम विदाई देते समय मायावती भावुक नजर आईं।
यह भी पढ़ें: UP NCC का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, शूटिंग प्रतियोगिता में बना ओवरऑल चैंपियन | DD News UP







