Mathura में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने जनता दरबार लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक महिला ने पति के जर्मनी में रहने और उसे छोड़ने की शिकायत की, जिस पर अध्यक्ष ने महिला थाना प्रभारी को परिवार को संवाद के जरिए जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परिवार तोड़ना नहीं, जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Sambhal में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 40 बीघा जमीन पर बनी कॉलोनी ध्वस्त | DD News Uttar Pradesh







