Sambhal में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 40 बीघा जमीन पर बनी कॉलोनी ध्वस्त | DD News Uttar Pradesh

Sambhal

Share This Article

Sambhal में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम घुंघावली में करीब 40 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

यह प्लॉटिंग गाटा संख्या 147, 149 और 159 पर बिना लेआउट स्वीकृति से की जा रही थी। एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की है। जहां पक्के निर्माण मिले हैं, वहां संबंधित लोगों को धारा-10 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने कहा कि जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे पहले 30 जुलाई को भी इसी गांव में 35 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें: Sambhal हिंसा न्यायिक आयोग रिपोर्ट: विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट, जानिए क्या-क्या दावे किए गए। DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें: Ghumantu Vikas Board Lucknow: CM Yogi बोले – अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This