Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan: देश के युवाओं को नशे की लत से बचाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त, 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस कदम का मुख्य मकसद युवाओं को जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
10,000 से अधिक स्थानों से युवा भाग लेंगे
इस वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर देशभर में उत्साह है और इसमें 10,000 से अधिक स्थानों से युवा भाग लेंगे। माय भारत और नेशनल सर्विस स्कीम के वॉलिंटियर्स, स्कूल-कॉलेज के छात्र, एनजीओ और 125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठन इस अभियान से सीधे जुड़ेंगे।
100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान
कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही मादक पदार्थों के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान का आगाज हो जाएगा। यह केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर लंबे समय तक चलने वाली एक मुहिम होगी, जिसमें समाज के हर वर्ग को साथ लाने का प्रयास किया जाएगा।
हर रविवार को साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
लोगों को लगातार जागरूक रखने के लिए हर रविवार को साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों में खेलकूद, वाकाथॉन, योग और ध्यान सत्र, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इसके जरिए शैक्षणिक संस्थान और नागरिक समाज मिलकर नशामुक्त भारत के सपने को साकार करेंगे।
यह भी पढ़ें: Jantar-Mantar घटना पर PM Modi का संदेश: युवाओं से की गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की अपील







