मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal में 5 से 8 अगस्त तक BRICS देशों का प्रतिष्ठित संस्कृति सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। इस दौरान संस्कृति, विरासत और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
रवींद्र भवन में ब्रिक्स देशों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे। सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल जनजातीय संग्रहालय, राज्य संग्रहालय, वन विहार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण करेगा।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और केंद्र व राज्य सरकार के सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: Amroha में kanwar yatra के लिए व्यापक तैयारी, 114 सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी | Kanwar Yatra
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कांवड़ यात्रा बनी भाईचारे की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम दोस्ती ने जीता दिल | Kanwar Yatra
यह भी पढ़ें: IPS Transfer in UP 2026: लखनऊ और प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर, गृह सचिव और कई एडीजी ट्रांसफर







