Air India New App : फ्लाइट लेट होने पर होम स्क्रीन पर ही मिलेगी फ्री होटल और कैब की डिटेल

Share This Article

Air India New App  : अगर आप अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं, तो आपके लिए एक बेहद काम की खबर है। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने अपने यात्रियों के सफर को डिजिटल और आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन को बिल्कुल नए अवतार और धांसू फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इस Air India New App के आने से अब न केवल टिकट बुक करना बेहद तेज हो जाएगा, बल्कि फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर आपको एयरपोर्ट पर परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस नए अपडेट में आपके लिए क्या-क्या खास सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

फ्लाइट कैंसिल होने पर अब नहीं होगी एयरपोर्ट पर कोई टेंशन

अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई फ्लाइट अचानक कैंसिल होती है या घंटों लेट होती है, तो यात्रियों को होटल और कैब बुक करने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। लेकिन अब इस App की मदद से यह सारी सिरदर्दी खत्म होने वाली है। अगर आपकी फ्लाइट के साथ ऐसी कोई दिक्कत होती है, तो एयरलाइन की तरफ से मिलने वाले फ्री होटल स्टे और वहां तक जाने के लिए कैब की पूरी जानकारी सीधे आपके ऐप की होम स्क्रीन पर ही फ्लैश हो जाएगी। आप वहीं से सब कुछ आसानी से मैनेज कर सकेंगे।

इन-हाउस बुकिंग इंजन से अब पलक झपकते ही बुक होंगे टिकट

पहले कई बार शिकायतें आती थीं कि भारी ट्रैफिक के चलते ऐप धीमा हो जाता है, लेकिन इस में कंपनी ने अपना नया इन-हाउस इंटरनेट बुकिंग इंजन जोड़ दिया है। इससे इसका यूजर इंटरफेस काफी स्मूद और फास्ट हो गया है। अब टिकट बुक करते समय ऐप के हैंग होने या अटकने की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। साथ ही, इसमें नया ‘पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन सिस्टम’ लाया गया है, जो भारतीय यात्रियों की पसंद और डिजिटल पेमेंट के तरीकों के हिसाब से बेहद तेजी से काम करता है।

ट्रांजैक्शन फेल होने की झंझट खत्म और पेमेंट में मिलेगी पूरी पारदर्शिता

नया पेमेंट सिस्टम पहले के मुकाबले काफी ज्यादा ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित है। Air India New App की नई तकनीक की बदौलत अब एक साथ लाखों लोगों के ऐप इस्तेमाल करने पर भी पेमेंट सिस्टम बिना किसी रुकावट के काम करेगा। अगर कभी कोई ट्रांजैक्शन बीच में अटकता भी है, तो उसे बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा। एअर इंडिया के मुताबिक, उनके इस ऐप को अब तक करीब 1.7 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है और रोजाना 1 लाख से ज्यादा मुसाफिर अपनी यात्रा से जुड़े कामों के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

टाटा ग्रुप ने बदल डाले एयरलाइन के 140 से ज्यादा डिजिटल सिस्टम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप द्वारा टेकओवर किए जाने के बाद से ही एअर इंडिया का कायाकल्प करने के लिए एक बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन प्लान चलाया जा रहा है। इसी डिजिटल सुधार प्रक्रिया के तहत अब तक कंपनी के 140 से अधिक पुराने डिजिटल सिस्टम्स को पूरी तरह से बदला और अपग्रेड किया जा चुका है। यह New App भी इसी बड़े बदलाव का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सीधे आम यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगा। देखा जाए तो एअर इंडिया का यह नया कदम ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखकर उठाया गया एक बेहतरीन फैसला है। इस Air India New App के आ जाने से हवाई सफर करने वाले लोगों का कीमती समय तो बचेगा ही, साथ ही किसी इमरजेंसी या फ्लाइट लेट होने की स्थिति में मिलने वाली तुरंत मदद उनके सफर को तनावमुक्त बना देगी। अगर आप भी जल्द ही सफर करने वाले हैं, तो इस नए ऐप को अपडेट करना न भूलें।

यह भी पढ़ें : PV Sindhu Semi Final: जापान ओपन के टॉप-4 में पहुंचीं सिंधु, अब चेन युफेई से महामुकाबला 
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This