Jhansi Cyber Fraud Bust: शादी के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार

Jhansi Cyber Fraud Bust

Share This Article

Jhansi Cyber Fraud Bust: इंटरनेट के दौर में जहां लोग ऑनलाइन लाइफ पार्टनर तलाश रहे हैं, वहीं कुछ जालसाज इसका फायदा उठाकर निर्दोष लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर (Fake matrimonial call centers) चलाकर लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 11 लोगों को पकड़ा है।

Jhansi Cyber Fraud Bust: शादी संस्था के नाम पर चल रहा था काला खेल

पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया कि नवाबाद इलाके के एक मकान में फर्जी दफ्तर चलाया जा रहा था। सटीक सूचना मिलने पर साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की। मौके से मुख्य संचालक हलधर साहू सहित चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, वहां कॉलिंग का काम करने वाली सात युवतियों को पूछताछ के बाद Bail पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैंक दस्तावेज और करीब 9 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

AI तस्वीरों और ब्लैकमेलिंग का सहारा

यह गिरोह इंटरनेट और सोशल मीडिया (social media) से लोगों का पर्सनल डेटा चुराता था। इसके बाद, शादी के नाम पर ठगी का सिलसिला शुरू होता था। आरोपी लोगों को जाल में फंसाकर प्रोफाइल मैचिंग, रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस के नाम पर ऑनलाइन पैसे वसूलते थे। इनका मुख्य टारगेट 45 साल से अधिक उम्र के लोग होते थे। भरोसा जीतने के लिए ये लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी सुंदर युवतियों की तस्वीरें भेजते थे और बाद में अश्लील बातचीत रिकॉर्ड कर लोगों को ब्लैकमेल भी करते थे। जांच में इनके सात बैंक खातों से 41 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है।

इस तरह के धोखे से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अनजान वैवाहिक वेबसाइट पर बिना पूरी जांच-पड़ताल किए पैसे न भेजें। अगर आपके साथ ऐसा कोई फ्रॉड होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें: Agra Cyber Crime Bust: 100 ठिकानों पर एक साथ रेड से मचा हड़कंप, ₹50 करोड़ उड़ाने वाले 60 साइबर ठग गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This