Sri lanka में 9 जून से शुरू हो रही Tri-series, पहले मैच में ऐसी हो सकती है India A की प्लेइंग 11। DD News UP

India A

Share This Article

India A Tri-series: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और रोमांचक सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। India A की टीम इन दिनों Sri lanka के दौरे पर है, जहां भारत, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच एक कड़क ट्राई सीरीज (त्रिकोणीय सीरीज) खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 9 जून 2026 से हो रहा है और पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम का सामना मेजबान श्रीलंका ए से होगा। यह मैच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए जानते हैं कि इस पहले मुकाबले के लिए कप्तान तिलक वर्मा किन 11 धुरंधरों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।

India A

वैभव और प्रभसिमरन करेंगे पारी का आगाज

ओपनिंग की बात करें तो IPL 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और पंजाब किंग्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। वैभव ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल सीजन में 16 पारियों में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे, वहीं प्रभसिमरन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 510 रन कूटे थे। इनके बाद तीसरे नंबर पर उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं, जिन्हें रियान पराग के बाहर होने के बाद टीम में जगह मिली है।

3 ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकते हैं कप्तान तिलक वर्मा

मध्यक्रम की जिम्मेदारी खुद कप्तान तिलक वर्मा संभालेंगे जो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। पांचवें नंबर पर दिल्ली के आयुष बडोनी को मौका मिल सकता है। टीम को मजबूती देने और बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए कप्तान तिलक वर्मा तीन बेहतरीन ऑलराउंडर्स – निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय और अरशद खान को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं। वहीं मुख्य गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा अंशुल कंबोज, यश ठाकुर और स्पिनर विप्रज निगम के कंधों पर रहने की उम्मीद है।

India A

India A की संभावित प्लेइंग 11:

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, विप्रज निगम।

ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This