Lucknow Circle Rate Hiked: लखनऊ में जमीन मालिकों की चांदी! 32 गांवों की कृषि भूमि के सर्किल रेट में 200% तक बढ़ोतरी

Share This Article

Lucknow Circle Rate Hiked : अगर आप लखनऊ में जमीन के मालिक हैं, या फिर यहां इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत बड़ी है। लखनऊ जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शहर के आस-पास के 32 गांवों की कृषि भूमि के सर्किल रेट में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद जमीन मालिकों की तो जैसे लॉटरी ही लग गई है! प्रशासन ने जमीन के मौजूदा डीएम सर्किल रेट और मार्केट रेट के बीच के बड़े अंतर को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है।

इस Lucknow Circle Rate Hiked के फैसले के बाद 32 गांवों में कृषि योग्य जमीनों के सर्किल रेट सीधे 100% से लेकर 200% तक बढ़ा दिए गए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि जो जमीनें पहले कागजों पर कम दाम की थीं, अब उनकी सरकारी कीमत दोगुनी से तीन गुनी तक हो गई है। यह नई दरें गुरुवार से ही लागू कर दी गई हैं, इसलिए अब रजिस्ट्री नए दामों पर ही होगी।

किन इलाकों को हुआ सबसे ज्यादा फायदा?

इस नए फैसले से सबसे बड़ा उछाल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, कानपुर रोड और बिजनौर रोड के आस-पास के इलाकों में देखने को मिला है। इन प्राइम लोकेशंस पर अब कृषि भूमि की सरकारी दरें 50 लाख से बढ़कर सीधे 1 करोड़ से सवा करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गई हैं।

अगर हम खास रास्तों की बात करें, तो भागू खेड़ा चौराहे से किसान पथ तक, जुनाब्गंज चौराहे से भागू खेड़ा तक, और बिजनौर रोड से बंथरा के बीच आने वाले सभी गांवों की किस्मत चमक गई है। इसके अलावा कटी बगिया, मोहान रोड और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास की जमीनों के रेट भी आसमान छू रहे हैं।

क्यों दोबारा बदलने पड़े सर्किल रेट?

आपको बता दें कि अभी पिछले साल 1 अगस्त 2025 को ही करीब एक दशक बाद लखनऊ में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। तब सरोजनी नगर और मोहनलालगंज की जमीनें सबसे महंगी हुई थीं। लेकिन इसके बावजूद सरकारी रेट और बाजार भाव (मार्केट रेट) में काफी अंतर था। इसी अंतर को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन ने 332 गांवों में संशोधन का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से 32 गांवों पर फाइनल मुहर लग चुकी है।

लखनऊ में तेजी से हो रहे विकास और आउटर रिंग रोड (किसान पथ) जैसे प्रोजेक्ट्स की वजह से जमीनों की मांग पहले से ही बहुत ज्यादा थी। अब सरकार द्वारा सर्किल रेट बढ़ाने से जमीन मालिकों को उनकी प्रॉपर्टी की सही और बेहतर वैल्यू मिलेगी। हालांकि, अब इन इलाकों में जमीन खरीदना थोड़ा महंगा जरूर हो जाएगा, लेकिन इन्वेस्टमेंट के लिहाज से यह इलाका अब और भी ज्यादा सुरक्षित और मुनाफेदार बन गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This