Mau में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, 392 करोड़ रुपये के 114 विकास कार्यों का किया अनावरण

Mau

Share This Article

Mau: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को Mau जनपद को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने Mau जिले के विकास को नई रफ्तार देते हुए 392 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Mau के ताजोपुर गांव में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल’ का भी उद्घाटन किया, जो स्थानीय नागरिकों और पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। इस विकास यात्रा के बीच सीएम योगी ने Mau के पुराने दौर को याद करते हुए विपक्ष पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को जमकर घेरा।

मुख्तार के पुराने वीडियो का जिक्र: ‘गुंडों के सामने नाक रगड़ती थी सपा’

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Mau के उस काले अतीत का जिक्र किया, जिसने दो दशक पहले पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। दरअसल, साल 2005 में Mau में हुए भीषण दंगों से जुड़ा मुख्तार अंसारी का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है,

इस घटना की याद दिलाते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में Mau को दंगों की आग में झोंकने का कुत्सित प्रयास किया गया था और निर्दोष हिंदुओं का खुलेआम कत्लेआम हो रहा था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उस समय की सपा सरकार दंगाइयों और गुंडों के सामने नाक रगड़ती थी। लगातार दंगे और कर्फ्यू के उस खौफनाक माहौल के कारण Mau के युवाओं के सामने पहचान का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया था।

यह भी पढ़े: Goa Statehood Day: ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभाए गोवा, पीएम मोदी ने राज्यत्व दिवस पर दीं शुभकामनाएं

बदली कानून व्यवस्था: अब खुली जीप से कोई नहीं दे सकता धमकी

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान और मजबूत कानून व्यवस्था की मिसाल पेश करते हुए कहा कि आज राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। अपराधियों और माफियाओं पर सरकार का शिकंजा इतना कस चुका है कि अब कोई भी माफिया या गुंडा खुली जीप में घूमकर किसी निर्दोष नागरिक या हिंदू को धमका नहीं सकता। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भयमुक्त माहौल के कारण ही आज मऊ समेत पूरा उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This