Goa Statehood Day: ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभाए गोवा, पीएम मोदी ने राज्यत्व दिवस पर दीं शुभकामनाएं

Goa Statehood Day

Share This Article

Goa Statehood Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (30 मई) को गोवा राज्यत्व दिवस (Goa Statehood Day) के विशेष अवसर पर गोवा के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की जीवंत संस्कृति, अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध विरासत और देश के विकास में गोवा के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा:

गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय आतिथ्य सत्कार को सराहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं देते हुए ‘X’ पर लिखा कि विभिन्न संस्कृतियों और ऐतिहासिक विरासत का एक शानदार समागम, गोवा पूरी दुनिया के सामने भारतीय आतिथ्य सत्कार (Hospitality) का एक बेहतरीन चेहरा प्रस्तुत करता है। यह राज्य देश के विकास के साथ-साथ हमारे गौरव को भी बढ़ाने का काम कर रहा है।

30 मई 1987 को देश का 25वां राज्य बना था गोवा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस दिन के ऐतिहासिक महत्व को साझा करते हुए राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने ‘X’ पर लिखा:

यह भी पढ़े: UP Weather Alert: यूपी के 14 जिलों में 100 KM की विनाशकारी रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान

Goa Statehood Day पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस गौरवमयी दिवस पर बधाई संदेश भेजा। उन्होंने ‘X’ पर लिखा,

इस अवसर पर देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने एकजुट होकर भारत की विकास यात्रा में गोवा की सांस्कृतिक महत्ता, मजबूत पर्यटन क्षमता और देश की उन्नति में उसकी निरंतर भागीदारी को सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This