मथुरा के वृंदावन में हुआ श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर 2025 का समापन

मथुरा के वृंदावन में हुआ श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर 2025 का समापन

Share This Article

मथुरा, 4 नवंबर 2025: मथुरा के वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गीता शोध संस्थान में तीन दिन का “श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर 2025” आयोजित किया। समापन समारोह में परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने देशभर से आए कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की 21 प्रमुख लीलाओं को अपने चित्रों में उकेरा और ब्रज की संस्कृति, लोकजीवन और भक्ति को रंगों में जीवंत किया।

श्रेष्ठ चित्रों को मिलेगा खास स्थान

सूरज पटेल ने बताया कि बेहतरीन चित्रों को मुख्यमंत्री कार्यालय और भारत सरकार के डाक विभाग में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में शिविर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की योजना है।

अगले शिविर का विषय होगा – जल संरक्षण

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल संरक्षण पर जोर दे रहे हैं, इसलिए अगले शिविर का मुख्य विषय “जल संरक्षण” होगा।

यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति, अब होगी नकलविहीन परीक्षा

मथुरा में कलाकारों ने अपने चित्रों से रची भक्ति की दुनिया

  • गुजरात की अवनी पीयूष सोनी ने कृष्ण की बांसुरी वादन की लीला चित्रित की।
  • मथुरा की प्रीति चौहान और अलीगढ़ की प्रो. पूनम रानी ने राधा की प्रतीक्षा को चित्रों में दिखाया।
  • मथुरा के कमलेश्वर रासबिहारी ने रासलीला की छटा को उकेरा।
  • ग्रेटर नोएडा की कंचन प्रकाश ने वज्जिका शैली में राधा–कृष्ण के प्रेम को चित्रित किया।

देशभर से आए कलाकार

शिविर में सुमन डोंगरे (उज्जैन), अलका मनीष पाठक (सीहोर), अलका झा (इंदौर), नेहा (लखनऊ), डॉ. मनोज (आगरा), रिमी पोद्दार (ग्रेटर नोएडा), विनोद कुमार सिंह (लखनऊ), डॉ. कुमुद वाला (कानपुर), पूजा म्हात्रे (मुंबई), रीना सिंह (दिल्ली), डॉ. प्रिंस राज (मेरठ) और चित्रलेखा (आगरा) शामिल रहीं।

कलाकारों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में दिनेश खन्ना (निदेशक, गीता शोध संस्थान), डॉ. उमेश चंद्र शर्मा (ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ) और चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार (कोऑर्डिनेटर) ने भी कलाकारों को सम्मानित किया और उनकी कला की सराहना की।

रिपोर्ट – मथुरा से उमर कुरैशी 

Tags: #VrindavanNews #MathuraNews #DDNewsUP #ShriKrishnaArtCamp #BrajTirthVikasParishad #IndianArt #KrishnaLeela #UPCulture

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This