PM Modi Bihar Visit: समस्तीपुर में पीएम मोदी का नया अंदाज, ‘लाइट जलाओ’ कहकर RJD पर बोला बड़ा हमला

समस्तीपुर में ‘लाइट जलाओ’ कहकर RJD पर बोला बड़ा हमला, मखाना और किसानों का किया जिक्र

Share This Article

PM Modi Bihar Visit: समस्तीपुर में ‘लाइट जलाओ’ कहकर RJD पर बोला बड़ा हमला, मखाना और किसानों का किया जिक्र

समस्तीपुर (बिहार)। बिहार में चुनावी माहौल गरमा चुका है और इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दल राजद (RJD) और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन पर करारा प्रहार किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ही एक नए अंदाज में की। उन्होंने कहा, “आप मेरा एक काम करिए, मोबाइल निकालिए और लाइट जलाइए। जब हर एक के हाथ में लाइट है तो लालटेन की जरूरत किसे है?”

मोदी के इस बयान ने सभा में मौजूद भीड़ में उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश सुन रहा है—बिहार को अब लालटेन और उसके साथियों की जरूरत नहीं है। यही एनडीए सरकार है जिसने गांव-गांव इंटरनेट पहुंचाया और डाटा सस्ता किया। “आज एक जीबी डाटा एक कप चाय से भी सस्ता है, इसका फायदा हमारे नौजवान उठा रहे हैं, रील बना रहे हैं, यही डिजिटल भारत की ताकत है,” पीएम ने कहा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मिथिला क्षेत्र मखाना और मत्स्य उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि पहले बिहार को दूसरे राज्यों से मछली मंगानी पड़ती थी, लेकिन 2014 के बाद स्थिति बदल गई। उन्होंने कहा, “हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया, जिससे उत्पादन दोगुना हुआ। अब बिहार से अन्य राज्यों को मछली भेजी जा रही है।”

यह भी पढ़े: Bihar election 2025: एलजेपी (रामविलास) के सिंबल पर बीजेपी उम्मीदवार, सीट बंटवारे से बढ़ी सियासी हलचल

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब सरकार मखाने के उत्पादन को भी वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है। “हम चाहते हैं कि दुनिया भर के नाश्ते में बिहार का मखाना शामिल हो। जब मैंने मॉरीशस के राष्ट्रपति को मखाना उपहार में दिया, तो वे बेहद खुश हुए। अब मखाना बोर्ड से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा,” उन्होंने कहा।

किसानों की योजनाओं का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार छोटे किसानों को सस्ता लोन और सीधी आर्थिक सहायता दे रही है। “पहले बैंकों के दरवाजे किसानों के लिए बंद रहते थे, लेकिन आज पीएम किसान सम्मान निधि से पैसा सीधे खाते में पहुंचता है। पहले जो एक रुपये निकलता था, उसमें से केवल 15 पैसे पहुंचते थे, लेकिन अब हर रुपये का पूरा लाभ किसान तक पहुंच रहा है,” उन्होंने कहा।

सभा में पीएम मोदी के भाषण के बाद पूरे क्षेत्र में माहौल चुनावी जोश से भर गया। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पीएम मोदी का “लाइट बनाम लालटेन” वाला बयान प्रतीकात्मक रूप से बिहार की पुरानी राजनीति पर कटाक्ष है। यह भाषण न सिर्फ चुनावी रणनीति का हिस्सा है, बल्कि युवाओं और किसानों को जोड़ने का भी प्रयास है।

यह भी पढ़े: Bihar election 2025: एलजेपी (रामविलास) के सिंबल पर बीजेपी उम्मीदवार, सीट बंटवारे से बढ़ी सियासी हलचल
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This