Liver Detox: जानिए क्यों लिवर को साफ करने के लिए सबसे बेस्ट है मई का महीना

Share This Article

Liver Detox : आजकल की खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खान-पान और तनाव का सबसे बुरा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। जब लिवर में गंदगी यानी टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, तो पेट में गैस, एसिडिटी और सुस्ती जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। अगर आप बिना दवाओं के अपने लिवर को एकदम नया जैसा बनाना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के अनुसार मई का महीना Liver Detox के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस मौसम में थोड़ी सी देखभाल से लिवर में जमा सारी गंदगी को जड़ से बाहर निकाला जा सकता है।

मई का महीना क्यों है सबसे खास?

आयुर्वेद के मुताबिक, मई का महीना वसंत और भीषण गर्मी के बीच का समय होता है, जिसे ‘ऋतु संधि’ कहा जाता है। इस दौरान सर्दियों और वसंत के समय शरीर में जमा हुआ कफ पिघलने लगता है और शरीर में ‘पित्त’ बढ़ना शुरू होता है। चूंकि लिवर हमारे शरीर का मुख्य पित्त केंद्र है, इसलिए इस समय Liver Detox करने से शरीर में जमा सारा जहरीला पदार्थ (जिसे आयुर्वेद में ‘आम’ कहते हैं) आसानी से बाहर निकल जाता है। इससे आप गर्मियों में होने वाली पेट की बीमारियों, मुंहासों और आलस से बचे रहते हैं।

लिवर साफ करने के अचूक आयुर्वेदिक उपाय

अगर आप अपने लिवर को प्राकृतिक तरीके से रीसेट करना चाहते हैं, तो आयुर्वेद की ये जड़ी-बूटियां आपके बड़े काम आ सकती हैं:

  • कुटकी: इसे लिवर की सफाई के लिए सबसे अचूक माना जाता है। यह लिवर में जमा पुराने से पुराने टॉक्सिन्स को काट-काटकर बाहर निकाल देती है।

  • कालमेघ: यह जड़ी-बूटी खून को साफ करती है और लिवर की अग्नि को मजबूत बनाती है, जिससे लिवर बेहतर तरीके से काम करने लगता है।

  • भूमि आंवला: लिवर की डैमेज कोशिकाओं (सेल्स) को ठीक करने में यह बेहद असरदार है। यह फैटी लिवर और पीलिया (जॉन्डिस) जैसी दिक्कतों में बहुत फायदा पहुंचाता है।

  • पुनर्नवा: अगर लिवर में सूजन आ गई है, तो पुनर्नवा का इस्तेमाल करें। यह सूजन को कम करने के साथ-साथ शरीर में जमा खराब पानी को भी बाहर निकालता है।

पंचकर्म चिकित्सा से मिलेगी नई जिंदगी

जड़ी-बूटियों के अलावा आयुर्वेद में शरीर को अंदर से शुद्ध करने के लिए पंचकर्म चिकित्सा को बेहद असरदार माना गया है। पंचकर्म के जरिए बिना किसी साइड इफेक्ट के लिवर और खून की पूरी तरह सफाई हो जाती है। यह एक तरह से आपके लिवर को पूरी तरह ‘रीसेट’ कर देता है, जिससे आपकी पूरी बॉडी ऊर्जवान महसूस करने लगती है।

यह भी पढ़ें: Lucknow के Gomti nagar station पर ट्रेन में मिला युवती का सिर कटा शव, बक्से और बैग में बंद थे टुकड़े 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This