veterinary Internship: उत्तर प्रदेश के युवाओं और चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के अपने संकल्प के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा और संवेदनशील निर्णय लिया है। सोमवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में पशुपालन और पशु चिकित्सा (Veterinary Science) की पढ़ाई कर रहे छात्रों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए उनके मासिक इंटर्नशिप भत्ते (Stipend) में भारी बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।
Veterinary Science के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे और ग्रामीण स्तर पर अपनी सेवाएं देने वाले छात्रों के लिए यह निर्णय बेहद मददगार साबित होगा।
veterinary Science के विद्यार्थियों को ₹4,000 के स्थान पर अब मिलेंगे ₹12,000 प्रति माह
कैबिनेट द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के वेटरनरी विज्ञान महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के इंटर्न छात्रों को मिलने वाले मासिक स्टाइपेंड में 3 गुना (300%) की सीधी वृद्धि की गई है।
-
छात्रों को संबल: अब तक इन मेधावी छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान प्रति माह केवल ₹4,000 का भत्ता मिलता था, जिसे मुख्यमंत्री के निर्देश पर बढ़ाकर अब सीधे ₹12,000 प्रति माह कर दिया गया है।
सरकार के इस कदम से Veterinary Science क्षेत्र की पढ़ाई कर रहे प्रदेश के सैकड़ों विद्यार्थियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे अधिक उत्साह के साथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पशुधन के संरक्षण और चिकित्सा के कार्यों से जुड़ सकेंगे।







