आमिर खान ने की रिद्धिमा कपूर की तारीफ, बोले- रणबीर से भी बेहतर किया काम | Dadi Ki Shaadi movie

Dadi Ki Shaadi movie

Share This Article

कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर फिल्म Dadi Ki Shaadi movie इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले ही इसे लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म की स्क्रीनिंग बुधवार यानी 7 मई को आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान आमिर खान भी पहुंचे और फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की। खास बात यह रही कि आमिर खान ने फिल्म में डेब्यू कर रहीं रिद्धिमा कपूर साहनी की एक्टिंग की खुलकर सराहना की।

स्क्रीनिंग के बाद जब आमिर खान मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तब उन्होंने कहा, “ये रिद्धिमा की पहली फिल्म है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। रणबीर से भी बेहतर किया है। मुझे फिल्म बहुत पसंद आई और पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।”

आमिर खान का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। लोग इस बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में लिया रहे हैं तो कई फैंस रिद्धिमा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

वहीं स्क्रीनिंग के दौरान एक और वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, इस इवेंट में उम्मीद के मुकाबले काफी कम फोटोग्राफर पहुंचे थे। इसे देखकर नीतू कपूर थोड़ी हैरान नजर आईं। उन्होंने पैपराजी से पूछा, “आज बहुत कम लोग हैं?” इस पर एक फोटोग्राफर ने जवाब दिया, “कल रणबीर कपूर थे न…”

यह सुनकर नीतू कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम लोग कुछ नहीं हैं क्या?” इसके बाद वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने माहौल संभालने की कोशिश की। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे थे। दोनों अपनी मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर को सपोर्ट करने के लिए इवेंट में शामिल हुए।

फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी और सादिया खातीब अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह एक फैमिली कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें इमोशन और मनोरंजन दोनों का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म का रोमांटिक गाना सुनो न दिल भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है। वहीं रिद्धिमा कपूर का बॉलीवुड डेब्यू भी लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This