Swati Maliwal ने थामा बीजेपी का दामन, बोलीं- “मैं यहां किसी मजबूरी में नहीं आई, AAP ने दिल्ली में लूट मचा रखी थी”

swati maliwal

Share This Article

Swati Maliwal News: दिल्ली की राजनीति में मंगलवार, 28 अप्रैल को एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) की कद्दावर नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष Swati Maliwal आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मालीवाल ने आज बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्होंने जो बयान दिए हैं, उससे दिल्ली के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Swati Maliwal ने कहा “मजबूरी नहीं, मोदी-शाह की प्रेरणा से आई हूँ”

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अपने पहले बड़े संबोधन में स्वाति मालीवाल ने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला किसी दबाव या मजबूरी का नतीजा नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं यहां किसी मजबूरी से नहीं आई हूं, बल्कि मैं बीजेपी के कामों में सालों से दिलचस्पी रख रही हूं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जो ऐतिहासिक काम किए हैं, मैं उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। उनसे प्रेरणा लेकर ही मैंने बीजेपी से जुड़ने का फैसला किया है।”

Swati Maliwal ने भावुक होते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण और जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब वह दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष के रूप में काम कर रही थीं, तब भी उन्हें बीजेपी की तरफ से काफी सपोर्ट मिलता था। उन्होंने बीजेपी नेतृत्व का आभार जताया कि उन्हें इस ‘परिवार’ का हिस्सा बनने का मौका दिया गया।

swati maliwal

आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर तीखा हमला

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद Swati Maliwal का रुख अपनी पुरानी पार्टी के प्रति काफी कड़ा नजर आया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “पिछले 10 सालों में हम देख रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में बहुत ही ज्यादा लूट मचा रखी थी। इसी राजनीति और भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ी है।”

Swati Maliwal ने आगे कहा कि बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी ताकत बढ़ेगी और वह अब दिल्ली के लिए और भी बेहतर तरीके से काम कर पाएंगी। उन्होंने संकल्प लिया कि वह दिल्ली की जनता के हितों के लिए जी-जान से काम करती रहेंगी, जैसा वह हमेशा से करती आई हैं।

Swati Maliwal का तीखा बयान “केजरीवाल को ड्रामा करने की पुरानी आदत है”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में न जाने के हालिया फैसले पर भी Swati Maliwal ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल जी को ड्रामा करने की आदत है। यह कोई आज की आदत नहीं है, बल्कि बहुत समय से यह उनकी आदत रही है।”

उन्होंने केजरीवाल पर न्याय व्यवस्था और संवैधानिक पदों के अपमान का आरोप लगाते हुए पूछा, “आप किस तरीके से इस देश की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठा सकते हैं? देश के प्रधानमंत्री पर पर्सनल अटैक करना किस हद तक सही है?” Swati Maliwal ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी के भीतर जिस तरह की राजनीति चल रही है, उससे वह काफी समय से असहज महसूस कर रही थीं।

दिल्ली महिला आयोग से बीजेपी तक का सफर

Swati Maliwal का बीजेपी में जाना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। Swati Maliwal सालों तक अरविंद केजरीवाल की करीबी रही हैं और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवाज उठाई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच दूरियां साफ नजर आने लगी थीं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें दिल्ली में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है, विशेष रूप से महिला सुरक्षा और दिल्ली के स्थानीय मुद्दों पर मालीवाल की पकड़ बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। Swati Maliwal ने यह भी संकेत दिया कि बीजेपी की ‘पावर’ यानी संगठनात्मक शक्ति का इस्तेमाल कर वह उन कामों को पूरा करेंगी जो ‘AAP’ सरकार में अधूरे रह गए थे।
Swati Maliwal के इस कदम से दिल्ली में चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। एक तरफ जहां बीजेपी इसे अपनी जीत और केजरीवाल की विफलता के रूप में पेश कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है। Swati Maliwal का बीजेपी में शामिल होना यह दर्शाता है कि दिल्ली की राजनीति अब एक नए और अधिक आक्रामक मोड़ पर पहुंच गई है, जहां भ्रष्टाचार और व्यक्तिगत हमलों के मुद्दे प्रमुख रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े: Kashi vishwanath मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन; मुख्यमंत्री योगी के साथ की विशेष पूजा-अर्चना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This