UP Weather : आज से मौसम बदलेगा, तेज हवाओं-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Share This Article

UP Weather:  उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी प्रचंड गर्मी और लू के बीच अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 15 दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। खासतौर पर बुंदेलखंड क्षेत्र में हालात बेहद गंभीर रहे। बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का ही नहीं बल्कि अप्रैल माह का भी रिकॉर्ड स्तर रहा।

कई जिलों में लू और गर्म हवाओं का असर

सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में लू का प्रकोप जारी रहा। आगरा, प्रयागराज और हमीरपुर जैसे जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप और झुलसाने वाली हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, Lucknow के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को ललितपुर और झांसी में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे बदलाव के संकेत मिल गए हैं।

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मंगलवार को प्रदेश के लगभग 27 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 15 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
अलीगढ़, मथुरा, आगरा, झांसी, जालौन, महोबा और आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाओं और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में गिरावट, मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लू के असर में कमी आएगी और लोगों को कुछ राहत मिलेगी। हालांकि नमी बढ़ने के कारण उमस का एहसास बना रह सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े: इकाना में फिर टूटा लखनऊ का सपना: सुपर ओवर में हारी, प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This