जालौन पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन

Share This Article

जालौन के रिजर्व पुलिस लाइन, उरई में रविवार को आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2025-26 बैच के प्रशिक्षुओं की दीक्षांत परेड का भव्य और अनुशासित आयोजन किया गया। लगभग 10 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आयोजित इस समारोह में प्रशिक्षुओं ने शानदार मार्चपास्ट और परेड का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। उनके सधे कदम, एकरूपता और अनुशासन ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को प्रभावित किया, जिसके चलते पूरा मैदान तालियों की गूंज से भर गया। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरी रहे, जिन्होंने प्रातः 8:30 बजे परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी लाइन शैलेन्द्र कुमार बाजपेई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे परेड कमांडर द्वारा टुकड़ियों को परेड स्थल पर लाने से हुई। इसके बाद क्रमवार परेड का संचालन, अधिकारियों का आगमन और मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। जैसे ही दीक्षांत परेड शुरू हुई, प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए लगातार तालियां बजाईं।

इस बैच में कुल 388 प्रशिक्षुओं ने 10 महीने तक कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिनमें से 387 प्रशिक्षु सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर पासआउट हुए। एक प्रशिक्षु चोट (फ्रैक्चर) के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सका, जिसे बाद में परीक्षा देकर पासआउट किया जाएगा। दीक्षांत परेड के बाद परेड की सज्जा और अनुशासन का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री का संदेश भी प्रसारित किया गया, जिसमें नवप्रशिक्षित आरक्षियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई। मुख्य अतिथि आकाश कुलहरी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपेक्षा जताई कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं।

यह भी पढ़े: National Highway Toll Plaza से मिलेगी मुक्ति
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This