Unnao Breaking: Lucknow भर्ती बोर्ड में तैनात महिला सिपाही Anuradha Patel की बीमारी से मौत

Share This Article

उन्नाव। लखनऊ भर्ती बोर्ड में तैनात महिला सिपाही अनुराधा पटेल की बीमारी के चलते मौत हो गई है। मूल रूप से फतेहपुर जिले की रहने वाली अनुराधा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और इलाज के दौरान उन्नाव जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, अनुराधा पटेल साल 2011 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुई थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ भर्ती बोर्ड में थी। बीमारी के कारण वह छुट्टी पर चल रही थीं और इन दिनों उन्नाव के मैनहा गांव स्थित अपने हाल में रह रही थीं।

परिजनों ने बताया कि अनुराधा लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस खबर से पुलिस विभाग और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने बताया कि अनुराधा अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित और मिलनसार स्वभाव की थीं। उनकी मौत से विभाग ने एक ईमानदार और कर्मनिष्ठ महिला पुलिसकर्मी को खो दिया है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अनुराधा की सेवा और समर्पण पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This