आगरा-असारवा Superfast Express का आगाज: अब अहमदाबाद और सूरत का सफर होगा आसान

Share This Article

आगरा के लोगों के लिए रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। आगरा रेल मंडल ने यात्रियों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए आगरा कैंट–असारवा Superfast Express का नियमित संचालन शुरू कर दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा कैंट स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। इस नई सेवा से अब आगरा और अहमदाबाद के बीच सफर करने वाले लोगों को बार-बार ट्रेन बदलने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।  ट्रेन में 22 कोच हैं, जिनमें सामान्य, स्लीपर, वातानुकूलित द्वितीय और तृतीय श्रेणी कोच शामिल हैं। ट्रेन से पर्यटन, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Superfast Express

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

इस Superfast Express के शुरू होने से आगरा का पर्यटन सीधे अहमदाबाद के औद्योगिक गलियारे से जुड़ गया है। आगरा और आसपास के जिलों जैसे मथुरा, फिरोजाबाद और हाथरस के कपड़ा व्यापारी अक्सर काम के सिलसिले में सूरत और अहमदाबाद जाते हैं। मंत्री बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के सहयोग से शुरू हुई यह Superfast Express व्यापारियों के साथ-साथ उन छात्रों के लिए भी वरदान साबित होगी जो अहमदाबाद के बड़े शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। सुपरफास्ट ट्रेन से पर्यटन, व्यापार, रोजगार, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी।

Superfast Express

ट्रेन का शेड्यूल और संचालन के दिन

अगर आप भी इस Superfast Express से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी टाइमिंग नोट कर लें। यह ट्रेन हफ्ते में पांच दिन (मंगलवार और बुधवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी।

  • गाड़ी संख्या 20178: आगरा कैंट से शाम 18:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे असारवा पहुँचेगी।

  • गाड़ी संख्या 20177: असारवा से दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:15 बजे आगरा कैंट पहुँचेगी।

यह Superfast Express शाम को आगरा से निकलकर अगली सुबह मंजिल तक पहुँचाती है, जो कामकाजी लोगों के लिए समय की बचत करने वाला एक बेहतरीन विकल्प है।

आगरा कैंट–असारवा Superfast Express का चलना इस रूट के यात्रियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इससे न केवल यात्रा आरामदायक होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी। इस Superfast Express के जरिए रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़ें: पुडुचेरी चुनाव 2026: मतदान केंद्र पर Robot ‘Nila’ ने जीता सबका दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This